मैं माइक को स्पर्श नही करूंगा मुझे माफ़ करिए मैं फिर आऊंगा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

admin
By admin
2 Min Read

देश– राजस्थान के सिरोही ज़िले में आबू रोड पर आयोजित एक सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह वादा करते दिखाई दे रहे हैं कि वह माइक का उपयोग नही करेंगे और दोबारा वापस आएंगे।

असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आबू रोड पर आयोजित एक सभा को संबोधित करना था। लेकिन उस सभा में पहुंचने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर हो गई। रात के दस बजे प्रधानमंत्री वहां पहुंचे। 10 बजे के बाद माइक का उपयोग नही किया जाता है। उन्होंने जनता से एक मिनट बात की और कहा मैं माइक का उपयोग नही करूंगा।
वीडियो में प्रधानमंत्री कहते दिख रहे हैं। मुझे पहुँचने में देर हो गई। 10 बज गया है। कानून के मुताबिक दस बजे के बाद माइक का इस्तेमाल वर्जित है। मेरी आत्मा मुझसे कहती है मैं कानून का पालन करूँ। मैं आप सभी से वादा करता हूँ मैं पुनः आऊंगा। उन्होंने सभी से माफी भी मांगी है। जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *