अगर सोशल मीडिया पर दी फेक जानकारी तो होगी 3 साल की सजा

admin
By admin
2 Min Read

विदेश– तुर्की अपने सख्त कानून के लिए पूरे विश्व मे जाना जाता है। वही अब तुर्की में एक नए सोशल मीडिया कानून को मंजूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक यह नया कानून तुर्की की संसद से पारित कर दिया गया है और अब तुर्की में सोशल मीडिया के माध्यम से फेक खबरों का प्रसारण करने वाले लोगो को 3 साल की सजा होगा। 
यानी अगर कोई तुर्की में गलत खबर को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो के बीच प्रसारित करेगा उसे तीन साल की कड़ी सजा काटनी होगी। बता दें 8 महीने बाद तुर्की में राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के पूर्व तुर्की की संसद द्वारा यह कानून पारित होने तुर्की का बड़ा निर्णय बताया जा रहा है।
इस कानून में 40 संसोधन किए गए हैं। इसे संसद में राष्ट्रपति रेचेप तैयप्प अर्दोआन की एकेपी पार्टी ने पेश किया था। इस कानून का विपक्षी दल ने काफी विरोध किया। लेकिन यह कानून पारित हो गया है।
इस कानून के तहत यह भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई यूजर सोशल मीडिया साइट्स पर गलत जानकारी देता है तो सोशल मीडिया साइट्स को उनकी जानकारी साझा करनी होगी और इसी जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति को सजा मिलेगी।
तुर्की के इस नए कानून का विरोध करते हुए यूरोप राइट्स ग्रुप की काउंसिल ने कहा है कि ‘डिसइन्फॉर्मेशन’ की अस्पष्ट परिभाषा और जेल की धमकी सेल्फ-सेंसरशिप को बढ़ावा देगा, खासतौर पर जून 2023 में आने वाले चुनावों को देखते हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *