ईंधन की कीमतें कम नहीं हो रहीं तो लोग ज्यादा मेहनत करना शुरू करें : रामदेव

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। चुनावों के बाद से ही ईंधन की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसी कड़ी में योग गुरु रामदेव ने इस मामले पर कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी आय बढ़ानी होगी, जिसके लिए लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। करनाल में उन्होंने बुधवार को कहा, “मेरे जैसा संन्यासी भी कड़ी मेहनत कर सकता है। आम जनता को इस महंगाई से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।”

रामदेव वैसे तो अपने बयानों के लिए विवाद का केंद्र बन जाते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि देश चलाने के लिए उनको टैक्स भी लेना पड़ा रहा है, अगर मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो लोगों को भी और मेहनत करनी चाहिए। 

बता दें कि इस कार्यक्रम में बाबा से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सत्ता में आई तो ईंधन की कीमतों में गिरावट आएगी। दरअसल, करनाल में एक निजी कार्यक्रम में रामदेव शामिल होने पहुचे थे, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम की भी तारीफ की। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *