West Bengal:- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार को 15 दिन का समय देते हुए चुनौती दी है कि अगर राज्य सरकार ने तेल के दाम पर लगे कर में कटौती नहीं की तो भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पर।राज्य सरकार का विरोध करेंगे। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा केंद्र लंबित जीएसटी का भुगतान कर चुका है लेकिन फिर भी राज्य सरकार टस से मस नहीं कर रही है।
अगर ममता सरकार ने 15 दिन में नहीं कम किया पेट्रोल पर टैक्स तो सड़को पर मचेगा बवाल
अब राज्य सरकार को तेल कर में छूट देनी चाहिए और राज्य के लोगों को आराम देनी चाहिए। क्योंकि पश्चिम बंगाल को केंद्र से लंबित जीएसटी का भुगतान हो चुका है। अब सरकार का यह दायित्व है कि वह पेट्रोल डीजल के दाम कर करे। राज्य सरकार को पेट्रोल के दाम में 5 रुपये की व डीजल के दाम में 10 रुपये की कटौती करनी चाहिए।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने ईंधन के दाम में कमी की है लेकिन राज्य सरकार चुप्पी साधे बैठी है और आम आदमी पर पेट्रोल डीजल के बढ़े दामो का बोझ कम नहीं करना चाहती है। हम ममता बनर्जी सरकार को केवल 15 दिन का समय देते हैं अगर वह 15 दिन में पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं करती तो हम सड़क पर उतरेंगे और ममता बनर्जी सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।