इमरान खान के बयान पाकिस्तान के वैश्विक हितों पर बड़ा संकट:- शाहबाज शरीफ

admin
By admin
1 Min Read

Pakistan| पाकिस्तान में मची उथल पुथल के बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज गुट के प्रमुख शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला बोला और कहा है कि वह जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं वह हैरान करने वाला है। वही आजकल वह जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं उससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हो रहा है। उनके बयान पाकिस्तान के वैश्विक हितों पर संकट के बादल बनकर मंडरा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें शाहबाज शरीफ का इमरान खान के बाद पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय है। हालांकि अभी यह विपक्ष के नेता हैं। वही पाकिस्तान की संसद में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो चुका है लेकिन इमरान ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। 
बताते चले पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभी हाल ही में एक बयान जारी कर कहा था कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए विदेशी नीतियों का सहारा लिया जा रहा है। वही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्धमें पाकिस्तान के योगदान को भी अमेरिका ने अहमियत नहीं दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *