लाइव शो में मौलाना ने ठहाके मारते हुए किया शिवलिंग का अपमान बोला, प्राइवेट पार्ट्स में क्या रखा है

0
10

 

डेस्क।  पैगंबर मोहम्मद को लेकर टीवी चैनल पर हुई कथित टिप्पणी के आरोप में बीजेपी से निलंबित की गई नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को लेकर विवाद जारी है की इसी बीच एक और टीवी चैनल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मौलाना इलियास शरफ़ुद्दीन को ठहाका लगाते हुए और शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता हैं।  इस वीडियो को नूपुर के वीडियो के काउंटर की तरह भी प्रेजेंट किया जा रहा है। 

समाचार चैनल जी न्यूज़ में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर कथित रूप से मिले शिवलिंग पर ठहाका लगाते हुए आपत्तिजनक रूप से कहा कि भगवान राम और कृष्ण की मूर्तियों की पूजा क्यों नहीं करते। इस दौरान मौलाना ने कहा कि श्री कृष्ण और राम के रास्ते पर चलो। रावण और कंस का रास्ता त्याग दो। मौलाना को यह कहते भी सुना जा सकता है कि प्राइवेट पार्ट (शिवलिंग) की पूजा क्यों करते हो। मौलाना ने अपने बयान में आगे कहा अगर श्री कृष्ण और राम जिंदा होते तो भारत में एक भी मूर्ति नहीं होती।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह  वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बीजेपी नेता प्रशांत उमराव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि  इलियास शरफ़ुद्दीन ने भगवान शिव को अभद्र भाषा का प्रयोग किया, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काकर कानून व्यवस्था खराब करने का षड्यंत्र रचा है। इलियास पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के सम्पर्क में रहा है। पहले भी इस पर इस तरह के आरोप रहे हैं। इसकी शीघ्र गिरफ़्तारी आवश्यक है।

आप भी देखिए वीडियो-