अलीगढ़ : बकायेदारों के बिजली मीटर उखाड़ने गई टीम के साथ अभद्रता, हंगामा

0
9

[object Promise]

अलीगढ़, उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बालू खेड़ा में शनिवार की दोपहर बकायेदारों के बिजली मीटर उखाड़ने गई बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला जानकारी में आया है। ग्रामीणों का आरोप है बिजली विभाग की टीम ऐसी सभी उपभोक्ताओं के बगैर पूर्व सूचना दिये मीटर तथा केवल उखाड़ रही है।

[object Promise]
शनिवार की दोपहर बकायेदारों के बिजली मीटर उखाड़ने गई बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला जानकारी में आया है। ग्रामीणों का आरोप है बिजली विभाग की टीम ऐसी सभी उपभोक्ताओं के बगैर पूर्व सूचना दिये मीटर तथा केवल उखाड़ रही है।

जिन पर 5 हजार से 6 हजार रुपये बकाया है। हंगामा अधिक होने पर बिजली कर्मचारियों की सूचना पर  पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। पनेठी बिजली केन्द्र पर तैनात अवर अभियंता सुशील वर्मा पनेठी पुलिस चौकी से पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गये ।जेई ने बताया है कि उन्होंने व पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया है ग्रामीण अब बिजली विभाग की चेकिंग टीम का सहयोग कर रहे है।