भारत ने G-20 के लिए पाक को दिया न्योता

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके देश ने तीन युद्धों से काफी सबक सीखा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा था कि उनका देश भारत के साथ शांति से रहना भी चाहता है। वहीं अब नई दिल्ली ने गोवा मे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद (Islamabad) को न्योता भी भेजा है।
2011 में आईं थीं हिना रब्बानी
विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) को बैठक के लिए निमंत्रण भी भेजा गया है। वहीं मई के पहले सप्ताह में गोवा में 4 और 5 मई को बैठक भी होगी।
साथ ही अगर पाकिस्तान न्योता स्वीकार करता है, तो यह लगभग 12 वर्षों में इस तरह की पहली यात्रा होगी। वहीं हिना रब्बानी खार (Hina Rabbani Khar) जुलाई 2011 में भारत आने वाली अंतिम पाकिस्तानी विदेश मंत्री थीं।
SCO में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इसी तरह का निमंत्रण मध्य एशियाई देशों के साथ चीन और रूस के विदेश मंत्रियों को भी भेजा गया है। लेकिन द्विपक्षीय संबंधों में अब तक के सबसे निचले स्तर को देखते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री (Pakistan Foreign Minister) को भारत का निमंत्रण विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया है।
जानकारी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली अंतिम विदेश मंत्री दिसंबर 2015 में इस्लामाबाद में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के लिए सुषमा स्वराज थीं। साथ ही इसके बाद पठानकोट (जनवरी 2016), उरी (सितंबर 2016) और पुलवामा (फरवरी 2019) में हुए आतंकवादी हमलों से द्विपक्षीय संबंध भी बिगड़ गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *