जेएनयू में हुई इंडिया: द मोदी क्वेश्चन स्क्रीनिंग, छात्रों पर पथराव

admin
By admin
1 Min Read

दिल्ली:- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की बनी डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग हुई। तो बवाल मच गया और डाक्यूमेंट्री देखने वाले छात्रों पर पथराव हुआ।
डाक्यूमेंट्री देखने वाले छात्रों ने पथराव के विरोध में गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। हालाकि इस घटना में कोई घयाल नही हुआ है। वहीं अब तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि आखिर पथराव करने वाले लोग थे कौन। 
जानकारी के लिए बता दें डॉक्यूमेंट्री नर्मदा हॉस्टल के पास जेएनयू छात्र संघ के ऑफ़िस में रात नौ बजे दिखाई जानी थी, जेएनयू छात्र संघ ने स्क्रीनिंग की घोषणा एक दिन पहले ही की थी। 
स्क्रीनिंग से पूर्व पूरे कैम्पस की बिजली गुल हो गई। छात्रों का दावा है कि बिजली प्रशासन ने जान बूझ कर कटवाई ताकि कोई यह डॉक्यूमेंट्री न देख सके। इसके बाद छात्रों ने अपने अपने लैपटॉप पर छोटे छोटे समूह बनाकर यह डॉक्यूमेंट्री देखी। सूत्रों का दावा है कि लगभग 300 छात्र यह डाक्यूमेंट्री देंखने के लिए उपस्थित हुए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *