भारतीय संविधान:- जानें संविधान की सबसे अनोखी बातें

admin
By admin
1 Min Read

देश- आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ। 26 जनवरी 1950 का वो दिन जब भारत गणराज्य बना और भारत के प्रत्येक नागरिक को अधिकारों वाला संविधान मिला।
1950 से पूर्व देश में भारत सरकार अधिनियम एक्ट (1935) लागू था। लेकिन 1950 के बाद जब संविधान लागू हुआ तो इसे हटा दिया गया। देश की आजादी से पूर्व ही देश रक्षकों ने भारत को गणराज्य बनाने की योजना बना ली ।
9 दिसंबर 1946 को संविधान के निर्माण के लिए पहली बैठक हुई। वहीं आजादी के बार 29 अगस्त 1947 को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग समिति का गठन किया गया। ड्राफ्टिंग समिति में 7 लोग शामिल थे।
वहीं संविधान सभा मे कुल 379 सदस्य शामिल थे। जिसमें से 15 महिलाएं थी। इन 15 महिलाओं में एक मात्र मुस्लिम महिला बेगम एजाज रसूल थीं। संविधान बनकर 2 साल, 11 माह, 17 दिन में तैयार हुआ था और 24 जनवरी 1950 को इसके ड्राफ्ट पर संविधान सभा के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए और 26 जनवरी 1950 को इसे अंगीकृत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *