[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, किसान तो वापस नहीं आएगा, किसान वहीं रहेगा, सरकार को बातचीत करनी चाहिए
राष्ट्रीय

भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, किसान तो वापस नहीं आएगा, किसान वहीं रहेगा, सरकार को बातचीत करनी चाहिए

admin
Last updated: April 17, 2026 12:40 pm
admin
Share
SHARE

किसान आंदोलन पर भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का बड़ा बयान आया है. रामपुर में राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान तो वापस नहीं आएगा, किसान वहीं रहेगा. सरकार को बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने 5 सितंबर को बड़ी पंचायत बुलाई है. आगे का जो भी निर्णय होगा, उसमें लेंगे. दो महीने का सरकार को भी टाइम है. अपना फैसला सरकार भी कर ले, किसान भी कर लेंगे. जंग होगी देश में ऐसा लग रहा है, युद्ध होगा.

रामपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का हालचाल जानने के लिए आये हैं. बारिश हो नहीं रही है. हमने डीजल को लेकर आंदोलन क्या कर दिया बोल रहे हैं कि महंगाई से आपका क्या मतलब है? डीजल खरीद रहे हैं, देख रहे हैं सरकार सब्सिडी दे रही या नहीं. किसान अपनी जेब से खरीद रहा है. गन्ने का भुगतान हो नहीं रहा. तराई वाली बेल्ट को नुकसान हो रहा है. हालात ये है कि देश के किसानों को नुकसान है.

भाकियू नेता राकेश टिकैत का बयान

टिकैत ने कहा कि सरकार जो कानून लाई है, इससे और ज्यादा नुकसान होगा. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कानून वापसी ले और किसानों से बैठकर बात करे, नहीं तो ये आंदोलन जारी रहेगा. किसानों में गर्माहट है. किसानों के धरने पर बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरिके से धरना दे रहे, इसलिए सरकार नही सुन रही है. क्रांतिकारी तरीके से धरना दें तो सुन लेगी. वो हम कर नहीं सकते. हम तो शांति के पुजारी हैं. टिकैत साहब हमेशा धरनों पर शांति से विश्वास रखते हैं.

किसानों के संसद का घेराव करने पर राकेश टिकैत ने कहा किसान संसद भवन का रास्ता जानते हैं. अभी 22 तारीख से 200 लोग वहां जाएंगे. जब तक पार्लियामेंट चलेगी, तब तक हर रोज 200 लोग जाएंगे. अब जब भी किसान जाएगा तो लाल किला नहीं संसद भवन ही जाएगा.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article टीम इंडिया ब्लू आई.पी.एम.एल. ऑस्ट्रेलिया में शिरकत करेंगी दौरे-हाज़िर की मारूफ़ शायरा मोहतरमा रीता ‘अदा’ साहिबा
Next Article क्या सिद्धू को पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को मानेंगे कैप्टन? मुश्किल में है कांग्रेस

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?