अफगानिस्तान में भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दकी की हत्या

0
10

अफगानिस्‍तान के कंधार में मौजूद भारतीय फोटो पत्रकार की हत्‍या कर दी गई है। पत्रकार का नाम दानिश सिद्दकी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वो अंतरराष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर से जुड़े हुए थे। वो अफगानिस्‍तान की ताजा गतिविधियों पर कवरेज के लिए कुछ दिनों से वहां पर गए थे। दानिश एक अवार्ड विनिंग जर्नलिस्‍ट थे। उनकी मौत अफगान सेना और विरोधियों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई है। इस दौरान गोली लगने से उनकी मौत हुई है।

दानिश की मौत ऐसे समय में हुई है जब ताशकंद में अफगानिस्‍तान के मुद्दे पर खास कांफ्रेंस चल रही थी। दो दिवसीय इस बैठक में भारत समेत पाकिस्‍तान के भी प्रतिनिधि मौजूद थे। भारत से इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्‍तान की तरफ से इमरान खान ने इसमें शिरकत की थी।