[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारतीय रेलवे ने रद्द किया चीनी कंपनियों के करोड़ों का ठेका
राष्ट्रीय

भारतीय रेलवे ने रद्द किया चीनी कंपनियों के करोड़ों का ठेका

admin
Last updated: April 17, 2026 2:09 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। चीन की विश्वासघाती और विस्तारवादी नीति के विरुद्ध देश में सामरिक तौर पर आवाज तेज होने लगी है. जनता ने तो पहले ही चीनी सामान का बहिष्कार करने मूड बना रखा है, इसके साथ ही अब सरकारी उपक्रम भी सामने आ रहे हैं. गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के संघर्ष के बाद अब देश के अंदर चीनी कंपनियों के खिलाफ अभियान भी तेज हो गया है. BSNL के बाद रेल मंत्रालय के तहत आने वाले उपक्रम ने भी कड़ा रुख अपनाया है।

चीनी कंपनियों को देश के बाहर का रास्ता दिखाने की कवायद शुरू हो गई है. रेल मंत्रालय के तहत आने वाले डैडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सिगनलिंग का जो काम चीनी कंपनी को सौंपा गया था, उसका ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि DFC ने कहा है कि खराब प्रदर्शन के चलते कंपनी का ठेका कैंसिल किया जा रहा है।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (DFCCIL) द्वारा 2016 में ये परियोजना कानपुर रेलवे स्टेशन से दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के मध्य सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन के काम के लिए दिया गया था. ये प्रोजेक्ट 471 करोड़ रुपये का था. DFCCIL के मुताबिक, चार वर्षों में केवल 20 प्रतिशत काम ही किया गया. काम की बेहद धीमी प्रगति के चलते ये परियोजना वापस ले ली गई।

एक ओर चीनी सामान के खिलाफ देश में मुहीम तेज हो रही है. तमाम व्यापारी संगठन चीनी सामान का बहिष्कार करने का अभियान शुरू कर चुके हैं, तो दूसरी ओर जो चीनी कंपनियां भारत में काम कर रही उनके खिलाफ भी अभियान और तेज हो सकता है. सिग्नल संचार से संबंधित और भी चीनी कंपनियों के ठेके रद्द किए जाएंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अपने दोस्तों को बेवजह-बेसबब फ़ोन लगाकर ये पूछ लूंगा ‘तुम ठीक तो हो ना ,क्या हाल-चाल ‘ : करन आनंद
Next Article UNSC के अस्थायी सदस्यो में भारत शामिल, PM मोदी बोले- काम करेंगे वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?