Indigo Flights: एक बदलाव करवाएगा 75 करोड़ की कमाई

0
11

Indigo Flights:  फेस्टिवल सीजन शुरू हो रहा है। सभी लोग अपने-अपने घर आने की तैयारी में जुटे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिवल सीजन में एयर टिकट अधिक बिक सकते हैं। अलग-अलग कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए -नए ऑफर पेश कर रही हैं। वही अब सबसे बड़ी एयरलाइंस कम्पनी ने अपने साथ बेस फेयर में फ्यूल प्राइस को जोड़कर सबको चौंका दिया है। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि जल्द ही अन्य कई कंपनियां भी ऐसा करेंगी। 

मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से मिली जानकारी के मुताबिक बेस फेयर में फ्यूल प्राइस बढ़ाने के बाद भी इंडिगो के डेली पैसेंजर लोड पर कुछ खास असर नहीं हुआ है। इंडिगो ने फ्यूल चार्ज को दूरी के हिसाब से बढ़ाया है जो 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये प्रति यात्री पर लगाया गया है। 

जानें इंडिगो के विषय में:

  • इंडिगो हर सप्ताह संचालित करता है – 13,535 फ्लाइट . 
  • कुल नेटवर्क सीट – 24,01,374
  • 501-1,000 साप्ताहिक फ्लाइट्स कुल – 4,168
  • फ्यूल चार्ज –  300 रुपये से लेकर 1000 रुपये
  • कुल कमाई की संभावना- 75 करोड़