छात्र-छात्रा का इंटीमेट वीडियो हुआ वायरल, दोनों ने कर ली Suicide

0
18

कर्नाटक के दावणगारे में एक निजी कॉलेज के दो छात्र-छात्रा का प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद उनकी और उनके परिवार की हो रही बदनामी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों  कर्नाटक के देवांगिरी में प्राइवेट काॅलेज में पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो दो महीने पहले वायरल हुआ था। 

किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉलेज की छत पर लड़के और लड़की के अंतरंग होने का वीडियो उनकी जानकारी के बिना बनाया था।

और ये वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। दोनों के परिवारों को भी इस वीडियो क्लिप के बारे में पता चला।

लड़की ने शुक्रवार रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली और लड़के को इसकी जानकारी होने पर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि इस दृश्य को फिल्माने वाले व्यक्ति और इसे प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान के संबंध में जांच जारी है।

दावणगारे के पुलिस अधीक्षक के. अरुण ने मीडियाकर्मियों से कहा कि पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लेगी।

लड़के और लड़की के परिवार पहले ही दावणगरे जिला पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।