[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » IPL 2020: पूर्व ऑलराउंडर की चेतावनी, MS Dhoni ने संन्यास ले लिया है अब IPL में बचकर रहें गेंदबाज
राष्ट्रीय

IPL 2020: पूर्व ऑलराउंडर की चेतावनी, MS Dhoni ने संन्यास ले लिया है अब IPL में बचकर रहें गेंदबाज

admin
Last updated: April 17, 2026 1:51 pm
admin
Share
SHARE

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धौनी को दोबारा मैदान पर खेलते देखने के लिए फैंस बेताब हैं। शनिवार 15 अगस्त को ही उन्होंने अपने 16 साल के लंबे करियर पर विराम लगाते हुए संन्यास की घोषणा की थी। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन में फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उतरने वाले धौनी के अब पहले से ज्यादा खुलकर खेलने की उम्मीद है।

IPL 2020: पूर्व ऑलराउंडर की चेतावनी, MS Dhoni ने संन्यास ले लिया है अब IPL में बचकर रहें गेंदबाज

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इफरान पठान ने धौनी के संन्यास के बाद गेंदबाजों को ज्यादा सावधान होकर गेंदबाजी करने की चेतावनी दी। उनका कहना था अब वह पहले से ज्यादा खुलकर खेलेंगे वह किसी भी तरह से दबाव में नहीं होंगे और टूर्नामेंट का भरपूर मजा उठाना चाहेंगे।

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड से बात करते हुए पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि इस साल आईपीएल में धौनी के गेंदबाजों को बचकर रहना होगा। उनका कहना थ, “जब वह (एमएस धौनी) आईपीएल में खेलने आएंगे, मुझे लगता है कि सभी गेंदबाज, यहां तक कि मेरे जैसे रिटायर खिलाड़ी भी इस बात से खुश होंगे की उनको अब धौनी के खिलाफ आईपीएल में गेंदबाजी नहीं करनी होगी, क्योंकि अब वो पूरी तरह से खुलकर खेलेंगे।”

“वैसे अब जब वो सीएसके के लिए खेलेंगे तो इसका भरपूर मजा उठाएंगे, अब उनका एक बल्लेबाज के तौर पर और भी बेहतर खेल निकलकर सामने आएगा। लेकिन यह आईपीएल है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सभी गेंदबाजों को सावधान रहने की जरूरत है।”

धौनी साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप में आखिरी बार मैदान पर खेलने उतरे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मैच उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। 9 जुलाई 2019 के बाद अब धौनी 19 सितंबर 2020 को मैदान पर बल्ला थामे नजर आएंगे। आईपीएल का आगाज चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबले से होगा। इसे यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में 20 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक, मास्टर प्लान पर होगी चर्चा
Next Article फीकी हुई सोने और चांदी की चमक, दोनों के वायदा भाव में दिखी गिरावट

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?