ISRO आइआइटी : बीएचयू में खोलेगा स्पेस सेंटर, रीजनल एकेडमिक सेंटर का छात्रों को मिलेगा फायदा

0
16

[object Promise]

वाराणसी, आइआइटी-बीएचयू में अब इसरो द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान पर भी अध्ययन व शोध कराया जाएगा। इसके लिए इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) आइआइटी-बीएचयू में अपना रीजनल एकेडमिक सेंटर फार स्पेस (आरएसी-एस) की स्थापना करेगा। सेंटर बनाने पर आइआइटी व इसरो के बीच बुधवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हुआ। आनलाइन कार्यक्रम के तहत संस्थान की तरफ से निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन और इसरो की तरफ से सीबीपीओ निदेशक डा. पी वी वेंकटकृष्णन ने इस समझौते पर मुहर लगाई।

[object Promise]
ISRO to open space centre at IIT BHU आइआइटी-बीएचयू में अब इसरो द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान पर भी अध्ययन व शोध कराया जाएगा। इसके लिए इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) आइआइटी-बीएचयू में अपना रीजनल एकेडमिक सेंटर फार स्पेस (आरएसी-एस) की स्थापना करेगा।

शुरू होंगे बीटेक व एमटेक के कोर्स

इस समझौता के बाद संस्थान में बीटेक और एमटेक छात्रों के लिए शार्ट टर्म और एक वर्षीय प्रोजेक्ट भी शामिल किये जाएंगे। पीएचडी छात्रों को लांग टर्म आरएंडडी प्रोजेक्ट्स में वरीयता दी जाएगी। साथ ही अन्य कार्यक्रम जैसे सम्मेलन, प्रदर्शनी और लघु पाठ्यक्रम भी क्षेत्र में ज्ञान का आधार बनाने के लिए आयोजित किए जाएंगे