Ivana Trump Dies की हार्ट अटैक से हुई मौत

admin
By admin
2 Min Read

Ivana Trump Dies: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का आज निधन हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप की पत्नी इवाना का निधन हार्ट अटैक से हुआ है उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क सहर में अंतिम सांस ली। ट्रंप की पत्नी इवाना 73 साल की थी इनकीं मृत्यु की खबर इनके परिजनों की ओर से दी गई है।

ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट करते हुए लिखा मुझे इवाना के चाहने वालो को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि इवाना ने न्यूयॉर्क में अंतिम सांस ली। वह खूबसूरत, शानदार और बेहतरीन महिला थी। उन्होंने एक प्रेरणा दायक जीवन जिया ओर अपने कामों से लोगो के मन मे अपनी जगह बनाई। उन्होंने आगे कहा कि इवाना के लिए उनके तीन बच्चे उनका गौरव थे। हम सभी को उनपर गर्व है इवाना की आत्मा को ईश्वर शान्ति दे।
वही अगर हम ट्रंप के परिवार की ओर से जारी बयान की बात करे तो हमे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इवाना मां अब हमारे बीच नही रही। इवाना ट्रंप का जन्म 20 फरवरी 1949 को मोरावियन शहर ज्लिन में हुआ. इनके पिता इंजीनियर थे ओर इनकीं माता टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। 1976 में उनकी पहली मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी बाद में यह शादी करके एक साथ रहने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *