जाफराबाद हिंसा : गुनहगारों की धरपकड़ को छापे शुरू कोर्ट की फटकार पर, पुलिस ने बनाई कई टीमें

जाफराबाद हिंसा : गुनहगारों की धरपकड़ को छापे शुरू कोर्ट की फटकार पर,  पुलिस ने बनाई कई टीमें

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार लगने के बाद दिल्ली पुलिस की चाल अगले ही दिन गुरुवार को बदल गई और उसने अचानक कई विशेष टीमों का गठन कर दिया। इन टीमों ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापामारी शुरू कर दी है। विशेष टीमों में सिविल पुलिस की टीमों (थाने-चौकी की पुलिस टीमें), स्पेशल सेल और अपराध शाखा के अफसरों और जवानों को भी शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने की है।

दिल्ली पुलिस के एडिश्नल पुलिस कमिश्नर स्तर के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, यूं तो हिंसा में शामिल तमाम वांछितों की तलाश में टीमें अलग-अलग संभावित स्थानों पर छापे मार रही हैं, मगर सबसे पहले हम एक निगम पार्षद की तलाश कर रहे हैं, जो सुर्खियों में आने के बाद से गायब है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तैनात एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने कहा कि हमारा काफी स्टाफ उस गुरु तेग बहादुर अस्पताल में व्यस्त है, जहां कई घायल भर्ती हैं।

घायलों में से कई की मौत हो चुकी है। कुछ घायलों को मध्य दिल्ली जिले में स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोनों अस्पतालों में पुलिस स्टाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले का ही व्यस्त है। दोनों अस्पतालों से आ रहीं खबरों से पता चल रहा है कि अब तक करीब 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की जिम्मेदारी भी पुलिस की है।

विशेष आयुक्त और एक डीसीपी स्तर के अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात और बुधवार को दिन के वक्त इलाके की हालत में काफी सुधार आया है। तनावपूर्ण शांति है। कोई अप्रिय घटना भी नहीं घटी है। लिहाजा, मौका मिलते ही गुरुवार को कई टीमों को हिंसा के जिम्मेदार और फरार वांछितों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर रवाना कर दिया गया है।

संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने कहा, फिलहाल हम हिंसा के दौरान एक निहत्थे जवान के सीने पर पिस्तौल तानने वाले और हवा में कई राउंड गोलियां दागकर आतंक मचाने वाले शाहरुख खान की तलाश में जुटे हैं। शाहरुख के कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। मगर वो हाथ नहीं लग रहा है। साथ ही, मंगलवार को हिंसा में मारे गए आईबी के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा के हत्यारों की तलाश में भी हम जुटे हैं। अभी तक जो 250 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए हैं, उनमें से कई को बेकसूर पाकर घर भेज दिया गया है।

100 से ज्यादा लोग अभी भी हिरासत में हैं। इनसे उपद्रवियों के बारे में काफी कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। हिंसाग्रस्त भजनपुरा और जाफराबाद में मंगलवार को तैनात रहे डीसीपी स्तर के एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की टीमें आईबी स्टाफ अंकित शर्मा की हत्या में संदिग्ध एक निगम पार्षद की भी तलाश में है, ताकि उससे पूछताछ करके हकीकत मालूम की जा सके।

अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार शर्मा ने भी आईएएनएस के सामने कथित रूप से फरार पार्षद का नाम बेटे के कातिल के रूप में लिया था। बुधवार दोपहर बाद और फिर गुरुवार सुबह करीब 9 से 11 बजे के बीच हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंची आईएएनएस की टीम को पीडि़तों ने दबी जुबान से जो कुछ बताया, उसके मुताबिक, दिल्ली पुलिस हिंसाग्रस्त इलाकों में शांति बनाए रखने में व्यस्त होने का बहाना भले ही करे, लेकिन हकीकत यह है कि उसकी चाल में तेजी दिल्ली हाईकोर्ट के चाबुक से ही आई है। वरना दिल्ली पुलिस की ढुलमुल रणनीति के चलते ही गुरुवार दोपहर तक हिंसा में 34 लोगों के मारे जाने की पुष्टि न होती और सब शांत व सही-सलामत रहा होता।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img