[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » क्रिकेट प्रेम के चलते चार-पांच किलोमीटर पैदल चलकर जाया करते थे जगदीप धनकड़, ऐसे रखा राजनीति में कदम
राष्ट्रीय

क्रिकेट प्रेम के चलते चार-पांच किलोमीटर पैदल चलकर जाया करते थे जगदीप धनकड़, ऐसे रखा राजनीति में कदम

admin
Last updated: April 17, 2026 12:15 pm
admin
Share
SHARE

Contents
क्रिकेट के प्रेमी हैं जगदीप धनखड़राजनीतिक में कैसे आएं धनकड़

डेस्क। जगदीप धनखड़ की 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति हुई थी। उनकी नियुक्ति ने सभी को चौंका दिया था और अब देश के नए उपराष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन ने भी सभी को आश्चर्यचकित में डाल दिया है। 

धनखड़ (71) को शनिवार को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है। चुनाव में उन्हें 528 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को केवल 182 वोट मिल पाए।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी मौजूदा भूमिका से पहले 71 वर्षीय धनखड़ एक प्रसिद्ध वकील भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में जाट समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा दिलाने में बेहद अहम भूमिका भी निभाई थी।

क्रिकेट के प्रेमी हैं जगदीप धनखड़

केन्द्र के साथ कुछ दिनों के लिए संसदीय कार्य मामलों के कनिष्ठ मंत्री पर पर रहे धनखड़ को उनका यह अनुभव राज्यसभा के सभापति के रूप में सदन का संचालन करने में काफी मददगार साबित होने वाला है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब धनखड़ छठी कक्षा में थे, तब वह चार-पांच किलोमीटर पैदल चलकर एक सरकारी स्कूल जाया करते थे। क्रिकेट के साथ-साथ उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर भी है। 

धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुने जाने का एक यह तात्पर्य भी है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में ही पीठासीन अधिकारी अब राजस्थान से होंगे। जहां वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होना है।

राजनीतिक में कैसे आएं धनकड़

उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में धनखड़ के नाम की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा था कि धनखड़ लगभग तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने जाट नेता को ‘किसान पुत्र’ भी बताया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पिछली अखिल भारतीय बैठक भी धनखड़ के गृह जिले झुंझुनू में हुई थी। अपने समय के अधिकतर जाट नेताओं की तरह धनखड़ भी मूल रूप से देवीलाल से काफी प्रभावित है उस समय युवा वकील रहे धनखड़ का राजनीतिक सफर तब आगे बढ़ना शुरू हुआ, जब देवीलाल ने उन्हें 1989 में कांग्रेस का गढ़ रहे झुंझुनू संसदीय क्षेत्र से विपक्षी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था। इस चुनाव में धनखड़ ने जीत दर्ज की थी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका ने क्यों कहा दुनिया के खिलाफ खड़ा है चीन
Next Article 18 से 40 की उम्र वालों को केंद्र सरकार देगी इतने रुपए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?