Jammu Kashmir encounter:-कश्मीरी पंडित को मारने वाले आतंकियों को भारतीय सैनिकों ने किया ढेर

admin
By admin
1 Min Read

Jammu Kashmir encounter:- कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या करने वाले आतंकियों को सुरक्षा बल के कर्मियों ने बादीपोर के बराड़ में ढेर किया है। सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच जारी एनकाउंटर में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। 

जानकारी के लिए बता दें कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की आतंकियों ने ऑफिस में घुसकर हत्या की थी जिसके बाद से आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के मध्य एनकाउंटर जारी है। अभी कुछ घण्टो पहले सुरक्षा कर्मियों को बादीपोर के बराड़ में आतंकियों के होने के सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने यह एनकाउंटर ऑपरेशन शुरू किया और दो आतंकवादियों को मार गिराया। 
जानकारी के लिए बता दें कल आतंकियों ने सरकारी ऑफिस में घुस कर कश्मीरी पंडितों राहुल भट्ट को अपना निशान बनाया था और इन्हें शूट कर दिया था। उनपर हुए हमले की जिम्मेदारी जैश सम्बंधित आतंकी संगठन कश्मीरी टाइगर्स ने ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *