नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार के मंत्री ने भी केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के नारे का समर्थन करने उतर आए हैं। कर्नाटक सरकार के मंत्री सीटी रवि ने कहा है कि देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं खिलानी चाहिए बल्कि गोली मार देनी चाहिए।
कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि देशद्रोहियों के खिलाफ उनके बयान को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर जो लोग हमला कर रहे हैं, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ झूठ फैलाया। एंटी नेशनल को बिरयानी नहीं, गोली मार देनी चाहिए।’
आपको बताते जाए कि केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सोमवार को दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी रैली में उन्होंने मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए थे।
बीजेपी सांसद ने कहा कि देश के गद्दारों को गोली मारो…अनुराग ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी लगाने चाहिए। इसके बाद से अनुराग ठाकुर विपक्ष के निशाने पर थे। उनके बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी सफाई भी दे चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेता अजय माकन और सुभाष चोपड़ा ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा दोनों के खिलाफ चुनाव आयोग में दिल्ली चुनावों से पहले भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी। इस पर चुनाव आयोग ने नोटिस दे दिया है।
