करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हुआ निधन

admin
By admin
1 Min Read

देश– करणी सेना संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात निधन हो गया है। सूचना मिली है उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। बताया जा रहा है कालवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में आज दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

बताते चलें बीते साल इनको ब्रेन स्ट्रोक की समस्या हुई थी। जिसका इलाज चल रहा था। यह काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। लेकिन बीते रात उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।
लोकेंद्र सिंह कालवी ने 18 साल पहले करणी सेना की नींव रखी थी। आज राजस्थान में करणी सेना का अलग ही महत्व है। लोग इसे जनसेवक समुदाय के रूप में जानते हैं। 
लोकेंद्र सिंह कालवी समाजसेवी स्वभाव है इन्होंने जनता के हित के लिए कई बड़े काम किये हैं।
यह संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत के विरोध के परिपेक्ष्य में काफी सुर्खियों में रहे। इन्होंने संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को धमकी भी दी थी। यह कल्याण सिंह की सरकार में कुछ समय के लिए मंत्री भी रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *