[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अफगानिस्तान में सक्रिय कश्मीर केंद्रित पाक आतंकी समूह जैश
राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में सक्रिय कश्मीर केंद्रित पाक आतंकी समूह जैश

admin
Last updated: April 17, 2026 1:58 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत के कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाला पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अफगानिस्तान में भी सक्रिय है।

बीते दो दिनों के अंदर, कम से कम जैश के 13 पाकिस्तानी आतंकवादी देश के खोगयानी जिले में अफगानी सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हैं।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन भारत में प्राय: नागरिकों और सैनिकों को निशाना बनाता है। इसका सरगना मसूद अजहर है।

फरवरी 2019 में, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में जैश के एक आत्मघाती हमलवार ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने इसका बदला बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया था।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत और अफगानिस्तान में आतंकी संरचना को फिर से संगठित कर रहा है। आईएसआई का काम इस्लामी आतंकी समूहों को प्रशिक्षण देना, हथियार देना और उन्हें धन देना है।

एक संयुक्त अभियान में, नेशनल डाइरेक्टोरेट ऑफ सिक्युरिटी(एनडीएस) और अफगान नेशनल सिक्युरिटी फोर्सेस (एएनएसएफ) ने 13 जैश आतंकवादियों को मार गिराया और एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। सेना ने यह संयुक्त कार्रवाई देश में खोगयानी जिले के मिर्जा खेल में की। इसके साथ ही इस कार्रवाई में 18 अफगान तालिबानी आतंकवादी भी मारे गए। अभियान अभी भी जारी है।

29 जून को, अफगान सुरक्षा बलों ने एक और कश्मीर केंद्रित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक कैंप को अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तबाह कर दिया था और इस कार्रवाई में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे। काबुल में मौजूद सूत्रों ने कहा कि मारे गए दो आतंकवादियों में से एक अबु बकर था, जो कि पाकिस्तान में खबर एजेंसी का लश्कर कमांडर है। कैंप में ताबिलानी आतंकवादी भी मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा कि अफगान खुफिया के पास विश्वसनीय जानकारी थी कि लश्कर और तालिबान ने अफगान बलों पर हमला करने के लिए सीमा के पास वरगा व तोरदराह में कैंप स्थापित किए थे।

अभियान के बाद, कई लश्कर और तालिबान आतंकवादी अपने वाहनों से पाकिस्तान की सीमा की तरफ भाग गए।

जून में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि न केवल तालिबान और अलकायदा एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं, बल्कि कश्मीर केंद्रित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा अफगानिस्तान में लक्षित हत्याओं के लिए प्रशिक्षित आतंकवादियों को भेज रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि अफानिस्तान में 6500 पाकिस्तानी आतंकवादी हैं, जिसमें से 1000 जैश और लश्कर से जुड़े आतंकवादी हैं।

[object Promise]

[object Promise]

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु 15 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत आज चारों तहसीलों में 143 मामलों का गुणवत्तापूर्ण किया गया निस्तारण
Next Article एक टाइम कैप्सूल दबाया जाएगा राम मंदिर के 2,000 फीट नीचे जमीन में…

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?