राष्ट्रीय:- आज यानी गुरुवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। हिन्दू धर्म मे सावन महीने का अत्यधिक महत्व रहता है। वही कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। असल मे सावन के महीने में कांवड़ यात्री पग यात्रा करके हरिद्वार गंगा जल लेने जाते हैं ओर फिर अपने अपने यहाँ के शिवालय में शिव की पूजा अर्चना कर त्रियोदशी के दिन उनका जलाभिषेक करते हैं।
वही बीते 2 साल से कोरोना के भीषण तहिमाम को देखते हुए कावड़ यात्रा नहीं हुई थी। लेकिन इस बार कावड़ियों में काफी उल्लास दिख रहा है। क्योंकि वह अपने आराध्य के लिए 2 साल बाद हरिद्वार जायेगे ओर वहां से गंगाजल लेकर आएंगे व अपने शिव की भक्ति में लीन हो उनका जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन ने कांवड़ियों के उल्लास को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वी. मरुगेशन का कहना है कि मेला क्षेत्र को 12 सुपरजोन , 32 जोन, 120 सेक्टर में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था तय की जा रही है। इसके अलावा 1 हजार पुलिस कर्मियों सहित मेला क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 5 कम्पनियों को बुलाया गया है व सुरक्षा के परिदृश्य से हर चीज बेहतर की गई है। इसके अलावा कावड़ियों की सुविधा हेतु इस बार पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कावड़ियों को हरिद्वार आने से पहले पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, पुलिस को यह हिदायत दी गई है कि वह कावड़ियों के साथ विनम्रता से पेश आए। इसके अलावा कावड़ यात्रा मार्ग में मास, मदिरा की दुकानों को बन्द किया गया है। वही कावड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस भी सतर्क है। दिल्ली पुलिस ने कावड़ यात्रियों ओर चलान के लिए 2000 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।
