[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना से निपटने में केजरीवाल नाकाम, आबादी के अनुपात में दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें !
राष्ट्रीय

कोरोना से निपटने में केजरीवाल नाकाम, आबादी के अनुपात में दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें !

admin
Last updated: April 17, 2026 2:13 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से निपटने में नाकाम साबित हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री ये स्वीकार कर रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। नये आंकड़े के मुताबिक प्रति 10 लाख की आबादी के अनुपात में दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों और मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या 1262, महाराष्ट्र में 637, गुजरात 274 और तमिलनाडु में 360 है। इसी प्रकार प्रति 10 लाख की आबादी पर मौतों की संख्या के मामले में भी दिल्ली की स्थिति सबसे खराब है। प्रति 10 लाख की आबादी पर दिल्ली में 33, महाराष्ट्र में 22, गुजरात में 17 और तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस गठबंधन द्वारा शासित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,793 है, तमिलनाडु में 27,256, दिल्ली में 25,004 और गुजरात में 18,609 है और अगर कोरोना से मौत की बात करें तो यह महाराष्ट्र में 2710, तमिलनाडु में 223, दिल्ली में 761 और गुजरात में 1,115 हैं। इन आंकड़ों को राज्यों की जनसंख्या के अनुपात पर देखने पर दिल्ली की स्थिति सबसे ज्यादा खतरनाक है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। केजरीवाल सरकार के स्थिति नियंत्रण होने के दावों के विपरीत दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या विस्फोटक तरीके से बढ़ रही है। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन कोरोना के 1200 से ज्यादा मामले आए हैं। 7 जून, 2020 के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 1320 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों की संख्या 27,654 हो चुकी है। शनिवार को विभिन्न अस्पतालों से 349 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। लेकिन बीते चौबीस घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हालांकि दिल्ली में अब तक कोरोना से 761 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण “    
कुल संक्रमित       27,654
जांच                  2,46,873
मौतें                   761
ठीक हुए             10,664
सक्रिय मामले      16,229

मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप
एक तरफ जहां प्रति दस लाख की आबादी पर दिल्ली में कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या सबसे ज्यादा है वहीं दिल्ली सरकार पर कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े छिपाने के आरोप लग रहे हैं। कई मीडिया में ये खबरें आ चुकी हैं कि दिल्ली सरकार के आंकड़े और क्रबिस्तान, श्मशान और अस्पतालों के आंकड़े में भारी अंतर है। दिल्ली में 1000 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत का दावा किया जा रहा है लेकिन केजरीवाल सरकार पर सही आंकड़े छिपाने के आरोप लग रहे हैं।

दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई!
दिल्ली के मुंख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्लीवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। 7 अप्रैल को प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के सीरियस मरीजों के लिए 30,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर ली गई है लेकिन दो महीने बाद 7 जून को प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के इलाज के फैसले का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जून के अंतिम तक दिल्ली को 15,000 बिस्तरों की जरूरत होगी और अभी दिल्ली सरकार के पास 9,000 बेड है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बाबा लोगों का हाथ चूमकर भगा रहा था कोरोना, संपर्क में आए 19 लोगों कोरोना पॉजिटिव
Next Article राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए अशोक सिंह चंदेल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?