दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर फूटा किम जोंग उन की बहन का गुस्सा बोली मुह बन्द रखे आप

admin
By admin
2 Min Read

विदेश:- उत्तर कोरिया की नीतियों को कौन नही जानता हर कोई उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के तानाशाह व्यवहार से परिचित है। वही अब इनकी बहन उन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को उनका मुह बन्द रखने की हिदायत दे दी है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की कड़ी आलोचना की है। उत्तर कोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया पर की गई यह टिप्पणी अब तक की सबसे खराब टिप्पणी मानी जा रही है।

बता दें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून-सुक योल ने ये प्रस्ताव रखा था कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण को राज़ी हो जाता है तो बदले में उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने इस बात को 6 माह बाद पुनः दोहराया है जिसपर किम जोंग उन की बहन की यह टिप्पणी आई है। 
किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह बेकार की बाते करना अब बन्द करदे। यह उनके लिए और उनकी छवि के लिये बेहतर होगा की वह कुछ न बोले और अपना मुह बन्द रखे।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के इस प्रस्ताव पर किम जोंग उन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था। यह बचकाना फैसला है। उन्होंने कहा उन्हें यह लगता है कि वह आर्थिक लालच देकर उत्तर कोरिया के सम्मान और परमाणु हथियारों का सौदा कर लेंगे। यह वह बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। क्योंकि कोई भी व्यक्ति छोटी मोटी चीजो के लिये अपनी किस्मत का फैसला नही करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *