Punjab:- कल पंजाब के लोकप्रिय गायक सिद्दू मुसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से पंजाब सरकार सावालो के घेरे में है और लोग मुसेवाला की हत्या के लिए भगवत मान और राधव चड्डा को दोषी कह रहे हैं क्योंकि एक दिन पूर्व पंजाब सरकार ने मुसेवाला की सुरक्षा हटाई थी।
हालाकि मानसा में हुई पंजाबी सिंगर की हत्या के पीछे कनाडा के गैंगस्टर का हाँथ बताया जा रहा है। मानसा के सिविल सर्जन डॉ. रंजीत राय ने बताया की उनकी हत्या उन्हें अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है।
जानकारी के लिए बता दें मुसेवाला ने पिछले दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनावी रणभूमि में शिरकत की थी और राजनीति में एंट्री मारी थी। यह अपने गानों के चलते काफी लोकप्रिय हुए और हर कोई सिद्दू मुसेवाला के गानों की तारीफ करते दिखा।
इन्होंने साढ़े चार साल पूर्व एंटरटेनमेंट की दुनिया मे कदम रखा सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता साल 2018 से तब से बढ़ी जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए. सिद्धू मूसेवाला की मां चरणजीत कौर मूसा गांव की सरपंच हैं. सरपंच चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मां के लिए जमकर प्रचार किया था.
सिद्धू मूसेवाला ने सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा से बारहवीं कक्षा तक नॉन मेडिकल की पढ़ाई की. फिर उन्होंने स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में कनाडा में एक वर्षीय डिप्लोमा भी किया था।
सिद्दू मुसेवाला ने यस आई एम स्टूडेंट ‘ , ‘ तेरी मेरी जोड़ी ‘ , ‘ गुनाह ‘ , ‘ मूसा जट्ट ‘ हैं और ‘ जट्टं दा मुंडा गौन लगा ‘ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा YouTube पर High, Dhakka, Old School, Sanju जैसे गानों को लाखों बार देखा गया है।
