जाने भारत मे नकली नोट का काला चिट्ठा

admin
By admin
1 Min Read

देश– भारत मे काले धन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार ने नोटबन्दी की थी। मोदी सरकार ने दावा किया था इससे काले धन पर रोक लगेगी और भ्रष्टाचार कम होगा। लेकिन देश मे आज भी लोग नकली नोट की समस्या से परेशान हैं। 
देश मे नकली नोट का व्यापार धड़ाके से चल रहा है और इन नकली नोटो से लोगो को जमकर चुना लगाया जा रहा है। सरकार अपनी ओर से काफी प्रयास कर रही है कि इन नकली नोट के चलन पर प्रतिबंध लगाया जा सके। हर साल लाखों के नकली नोट जब्त किये जाते हैं। लेकिन फिर भी इसका चलन चल रहा है।
अगर हम आकड़ो से समझे। तो भारतीय बैंक प्रणाली में लगभग 8 करोड़ नकली नोट शामिल हैं। सरकार ने 2017 में 28.10 करोड़ रुपये के नकली नोट की जब्ती की गई है और 2020 में 92.18 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं. वही साल 2020 में 2,44,834 दो हजार के नकली नोट जब्त किये गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *