मूसेवाला मर्डर के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी, जानिए यहां

admin
By admin
2 Min Read

Salman Khan News नई दिल्ली । बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को एक चिट्ठी मिली है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। सुबह जब सलमान खान के पिता जॉगिंग के लिए गए, जहां वह बेंच पर बैठे थे, तो उन्हें एक पत्र मिला जिसमें उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को धमकी दी गई थी। इस लेटर में लिखा था कि सलमान खान को भी सिद्धू मूसेवाला बनाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सलीम खान को यह पत्र सुबह करीब साढ़े सात बजे से आठ बजे तक मिला। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर एक साथ कई लोगों ने हमला किया और करीब 25-30 गोलियां चलाईं। इस हमले में ही उनकी जान चली गई थी। सिद्धू मूसेवाला के निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। इस बीच सलमान खान को धमकी भरा खत मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। 

जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान ने हाल ही में हुए IIFA 2022 को होस्ट किया है। सलमान के अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। IIFA 2022 अबू धाबी में हुआ। सलमान अब मुंबई वापस आ गए हैं।

सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *