जाने क्या है अलकायदा संगठन जिसे दुनियाभर के लोग कहते है सबके बड़ा आतंकी संगठन

admin
By admin
3 Min Read

अमेरिका: अमेरिका ने दावा किया है कि उन्होंने आतंकी संगठन अलकायदा (Al Qaeda) के सरगना अयमान अल जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri killed) को मौत के घाट उतार दिया है। अलकायदा वह संगठन है जिसका नेतृत्व पहले ओसामा बिन लादेन करते थे लेकिन साल 2011 में उनकी मौत के बाद इस संगठन का नेतृत्व जवाहिरी ने सम्भाल रखा था। जवाहिरी और ओसामा बिन लादेन की मुलाकात सऊदी में हुई थी। दोनो की विचारधारा समान थी और दोनो एक ही मार्ग की ओर बढ़ रहे थे आतंक जिसके चलते दोनो के बीच खूब जमी ओर दोनो ने साथ मिलकर अलकायदा को बढ़ाया और विश्व भर के अपना आतंकी चेहरा दिखाया। तो आज हम जानते हैं कि आखिर अलकायदा है क्या …

जाने क्या है अलकायदा:-

अलकायदा एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन है इसकी स्थापना साल 1988 में तब की गई जब सोवियत संघ के सैनिक अफगानिस्तान में दाखिल हुए थे। अलकायदा का गठन आतंकवादी ओसामा बिन लादेन और अब्दुल्लाह आजम ने मिलकर की थी। इसे पूरे विश्व के कई देशों द्वारा बड़ा आतंकी संगठन घोषित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमरीका, यूनाइटेड किंगडम, भारत, रूस और कई देशों ने आतंकवादी समूह करार दिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार अलकायदा एक मजबूत आतंकी संगठन है। इसका उद्देश्य देश में अपनी विचारधारा को प्रभावी बनाना है। इसके बाद 20 हजार से अधिक लड़ाके है। इसकी संस्थाएं 50 से 60 देशो में मौजूद है। वही अगर हम बात अलकायदा की संपत्ति की करे तो अलकायदा के पास 150 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1200 से 1500 करोड़ तक का फंड है। इस पैसे का उपयोग यह संगठन मुख्य रूप से आतंक फैलाने और लड़ाकों को ट्रेनिंग देने के लिये करता है।

जाने कौन था ओसामा बिन लादेन:-

ओसामा बिन लादेन ने इंजीनयरिंग की पढ़ाई की थी। जब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है तब वह कुछ ऐसे मुस्लिम संगठनों को सम्पर्क में आया जो कट्टरपंथी थे। 1979 में ओसामा बिन लादेन मुजाहिदीन नाम से पहचाने जाने वाले लड़ाकों की मदद के लिए अफगानिस्तान गया।जिसके बाद यह एक मुख्य आर्थिक मददगार बन गया। जो बाद में अलकायदा के नाम से विख्यात हुआ।ओसामा बिन लादेन ने सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला अजीज विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *