जाने 25 या 26 में कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी

admin
By admin
1 Min Read

आध्यत्मिक- सरस्वती पूजा हिंदूओ का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन विधि विधान से माता ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति सरस्वती माता की पूजा अर्चना करता है उसे मन चाही चीजें प्राप्त होती हैं और उसके घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।
हर साल माता सरस्वती की पूजा के लिए पूरे भारत मे बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी का त्यौहार 26 जनवरी को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी 25 जनवरी को 12:35 से आरंभ होगी और 26 जनवरी को 10:30 पर समाप्त होगी। कहते हैं इस दिन आप किसी भी समय कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सुबह जल्दी उठकर माता सरस्वती की पूजा करते हैं तो आपको अच्छा फल मिलता है।

जाने क्यों होती है पूजा-

बसंत पंचमी की पूजा ज्ञान की देवी माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। कहते हैं यह पर्व इस बात का सबूत होता है कि अब हरियाली आने वाली है। इसका सम्बंध पीले रंग से होता है। लोग इस दिन पीले वस्त्र धारण करते हैं और चमेली की माला भी पहनते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *