जानें कौन रहा भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री

admin
By admin
1 Min Read

देश- भारत मे कई ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है। कुछ लोग जनता के प्रधानमंत्री बनें तो कुछ लोग विश्व स्तर से लेकर भारत के हर कोने के पसन्द रहे। लेकिन आज भी यह सवाल उठता है कि आखिर देश का सबसे पसंदीदा प्रधानमंत्री है कौन।
वहीं अब इंडिया टुडे और C Voters के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के बारे में बताया गया है। सर्वे के मुताबिक 47 फीसदी लोगों का कहना है कि अब तक के सबसे बेस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। वहीं 16 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मानते हैं।
वहीं 12 फीसदीं लोग इंदिरा गांधी के पक्ष में, 8 फीसदी जवाहरलाल नेहरू के पक्ष में और 4 फीसदी लोग मनमोहन सिंह के समर्थन में दिखाई दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *