जाने क्यों इमरान खान ने लगाई पाकिस्तान की सेना को फटकार

admin
By admin
1 Min Read

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बीते दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी हाल ही में 14 अगस्त के दिन उन्होंने भारत की तरीफ की थी और कहा था यह आजाद देश है। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री का वीडियो भी अपनी रैली में चलाया था। वही अब उन्होंने अपनी सेना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान में जारी भ्रष्टाचार के लिए पाक की सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक ए इंसाफ के नेता इमराम खान ने कहा, पाक में हो रहे भ्रष्टाचार के लिए पाक की सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा सेना को अपनी तटस्थ रहने की नीति पर एक बार पुनः विचार करना चाहिए और देश को इस संकट से बचाना चाहिए। क्योंकि पाक इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
उन्होंने सेना से सवाल करते हुए कहा क्या आपको पता है देश कहां जा रहा है। आपको अपनी नीतियों को बदलना चाहिए। देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अगर समय पर कदम नही उठाये गए तो अगले दो तीन महीनों में पाक की हालत खराब होगी और हम विचार नही कर सकते हमारा देश कहां पहुंच जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *