आप का छोड़ कर साथ इस प्रदेश अध्यक्ष ने थामा भाजपा का हाथ

admin
By admin
1 Min Read

डेस्क। हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी हैं। उनके साथ ही ‘आप’ के कई और नेता भी पार्टी से अलग हुए। जिनमें सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह का नाम भी शामिल है। इस दोनो ही नेताओं ने शनिवार को दिल्ली आकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन भी थाम लिया है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इन सभी नेता आप से भाजपाई हो गए।

इसको लेकर आम आदमी पार्टी ‘आप’ की ओर से एक प्रतिक्रिया भी दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वो महिलाओं से गंदी बातें करते थे। 

आगे उन्होंने जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *