कोरोना के नए मामले देख चीन के वुहान में फिर लगा लॉकडाउन

admin
By admin
2 Min Read

चीन: एक ओर जहां कोरोना की रफ्तार मंद पड़ गई है। वही चीन के वुहान शहर में यह पुनः अपना कहर बरसा रहा है। वुहान शहर के बड़े और घनी आबादी वाले इलाकों में 4 कोविड के नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए वुहान शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि वुहान के जियांग्सिया इलाक़े में कोविड के चार संदिग्ध पाए गए हैं। इस बार कोविड के लक्षण नही दिखाई दे रहे हैं। एहतियात बरतने की आवश्यकता है क्योंकि बिना लक्षण की बीमारी हर किसी के लिये खतरनाक साबित हो सकती है। यह वुहान का वह इलाका है जहाँ 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।
प्रशासन की ओर से यहां के लोगो के लिए गाइडलाइ जारी की गई है कि तीन दिनों तक लोग अपने घरों में रहेंगे और कोविड से बचाव के सभी नियमों का पालन करेंगे। बता दें वुहान चीन का वह शहर है जहां से कोविड का पहला केस सामने आया था। चीन कोविड से तांडव को दोबारा नही देखना चाहता है। वह कोविड से बचाव हेतु काफी सजग है और जीरो कोविड’ रणनीति का पालन कर रहा है. इसके तहत बड़े पैमाने पर कोविड टेस्ट, सख्त आइसोलेशन और लोकल लॉकडाउन जैसे कदम उठाए जाते हैं।
हालाकि चीन की जीरो कोविड रणनीति का लोग विरोध कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि इसके कारण उनका काम काज प्रभावित हो रहा है। वह सही तरीके से अपनी लाइफस्टाइल को एन्जॉय नही कर पा रहे हैं। लेकिन इस रणनीति ने चीन को कोविड के संक्रमण से बचाया है और कोरोना से मरने वाले लोगो की संख्या काफी कम हुई है। बता दें चीन के वुहान शहर की 1 करोड़ 20 लाख आबादी है। यहां कोविड से बचाव हेतु रोज कोविड टेस्ट होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *