[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 6 घंटे से अधिक समय के लिए फेसबुक बंद होने से हुआ नुकसान
राष्ट्रीय

6 घंटे से अधिक समय के लिए फेसबुक बंद होने से हुआ नुकसान

admin
Last updated: April 17, 2026 12:36 pm
admin
Share
SHARE

फेसबुक के लिए यह काफी बुरा वक्त चल रहा है। दो दिन पहले छह घंटे से अधिक समय के लिए उसके सभी प्रॉडक्ट्स ठप्प रहे, जिससे कंपनी को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ और अब व्हिसलब्लोअर ने अमेरिकी सीनेट की उपसमिति के सामने पेश होकर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने प्लैटफॉर्म्स पर टीनेज सेफ्टी खासकर इंस्टाग्राम पर, फायदे कमाने के लिए विवाद समाधान जैसे मुद्दों की अनदेखी की। कंपनी ने अपने उस इंटरनल सर्वे को भी छिपाया, जिसमें खुलासा हुआ था कि कैसे इंस्टाग्राम का ऐल्गरिदम युवाओं के दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।  

व्हिसलब्लोअर फ्रांसिस हाउगन ने कहा कि जब भी लोगों के हितों का सवाल उठा तो फेसबुक ने उससे ज्यादा अपने मुनाफे को तवज्जो दी। फेसबुक के पूर्व कर्मचारी हाउगन ने कंपनी की शिकायत यूएस सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमिशन के समक्ष भी की है, जिनमें भारत से जुड़ी शिकायतें भी शामिल हैं। हाउगन ने अपनी शिकायत के साथ कुछ दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिनमें से एक में यह बताया गया है कि कैसे फेसबुक ने आरएसएस की ओर से संचालित या उससे जुड़े अकाउंट्स को प्रमोट किया था। यही नहीं हेट स्पीच वाली पोस्ट्स पर भी फेसबुक पर ऐक्शन न लेने का आरोप लगा है। हाउगन ने कहा कि कंपनी ने ऐसी महज 0.2 फीसदी पोस्ट्स पर ही ऐक्शन लिया था।  

इसके अलावा फेसबुक के पास लैंग्वेज क्लासीफायर्स की भी कमी है। इसके चलते कंपनी हिंदी और बंगाली जैसी भाषाओं में आए कॉन्टेंट की जांच में सक्षम नहीं है। शिकायत में कहा गया है कि फेसबुक के पास हिंदी और बंगाली समझने वाले क्लासीफायर्स की कमी थी। इसके चलते उसने इन भाषाओं में पोस्ट की जाने वाली हेटस्पीच पर कोई ऐक्शन नहीं लिया। बता दें कि भारत में फेसबुक के 34 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। यह दुनिया भर में उसके कुल सक्रिय 2.89 बिलियन यूजर्स में से बड़ी संख्या है। क्लासीफायर्स एक ऑटोमेटेड सिस्टम और ऐल्गरिदम है, जिसे फेसबुक पर पोस्ट की गई हेट स्पीच को डिटेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।  फेसबुक ने 2019 में दावा किया था कि उसके पास 4 भारतीय भाषाओं बंगाली, हिंदी, उर्दू और तमिल में क्लासीफायर्स हैं, लेकिन इस खुलासे से पता चलता है कि बंगाली में उसके पास इसकी कमी थी। 

जकरबर्ग ने दिया कंपनी पर लगे सभी आरोपों का जवाब 

इस बीच हाउगन की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को मार्क जकरबर्ग ने गलत और आधारहीन करार दिया है। जकरबर्ग ने हाउगन के आरोपों पर कहा कि यदि हम रिसर्च को इग्नोर करने वाली कंपनी होते तो फिर इंडस्ट्री लीडिंग रिसर्च प्रोग्राम क्यों शुरू करते। जकरबर्ग ने कहा, ‘हाउगन ने अपने आरोपों में कहा है कि हमने सुरक्षा और लोगों के हितों से ज्यादा मुनाफे पर फोकस किया है। यह पूरी तरह से गलत है।’ जकरबर्ग ने कहा कि हम विज्ञापनों से कमाई करते हैं। इसलिए हम ऐड मेकर्स से भी बता देते हैं कि ऐसे विज्ञापन न दिए जाएं, जो लोगों के लिए नुकसान दायक हों या फिर उन्हें नाराज करते हों। 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ऐश्वर्या राय ‘पेरिस फैशन वीक’ में रैंप वॉक करते हुए दिखाया खूबसूरती का जलवा
Next Article Maruti Suzuki की इस कार के सभी वेरिएंट्स की जाने कीमत-खासियत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?