राष्ट्रीयस्कॉलर परेड के बाद लविवि के दीक्षा समारोह का आगाज, शिवांश को...

स्कॉलर परेड के बाद लविवि के दीक्षा समारोह का आगाज, शिवांश को चांसलर गोल्‍ड मेडल

[object Promise]

लखनऊ, दीक्षा समारोह का लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार स्कॉलर परेड के बाद आगाज हुआ। इस दौरान परंपरागत स्कॉलर परेड निकाली गई। उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भूमिका में शामिल रहीं। वहीं, उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की मौजूदगी में स्कॉलर परेड प्रोक्टर ऑफिस से लेकर आयोजन स्थल मालवीय सभागार तक निकाली गई। उसमें कुलपति रजिस्ट्रार सहित लविवि की प्रमुख समितियों के सदस्य शामिल रहे। सभी के मन में इस बात की खुशी नजर आई कि वे शताब्दी वर्ष में आयोजित किए जा रहे समारोह का हिस्सा हैं।

[object Promise]
Lucknow University Convocation 2020 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भूमिका में शामिल रहीं। स्कॉलर परेड प्रोक्टर ऑफिस से लेकर आयोजन स्थल मालवीय सभागार तक निकाली गई। आज 15 मेधावियों को कुलाधिपति और राजपाल आनंदीबेन पटेल पद को से नवाजे जाएंगे।

विद्यार्थी ही विरासत को आगे ले जाएंगे : राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोन कर सभी को बधाई दी है। ज्ञानरूपी प्रकाश का विकास लविवि कर रहा है। शत वर्ष में लविवि पहुंचा है। 100 साल पूरा करने वाला यह नौवां विश्विद्यालय है। अनेक विद्यार्थी ने विश्व को चमत्कृत किया है। यहां अनेक विभूषण मिले हैं। ये विश्वद्यालय कामयाब रहा। मेरे लिए ये गर्व की बात है। ये कन्वोकेशन विशेष है। मुझे प्रसन्नता है। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी इस कार्यक्रम की गरिमा बढाएंगे। ये नवाचारों के जरिये यह विश्वविद्यालय आगे बढ़ रहा है। समाजिक चेतना का भी विकास हो रहा है। हम विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं। ये विद्यार्थी ही विरासत को आगे ले जाएंगे। हम विद्यार्थियों के प्रश्नों से प्रेरित हों। भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाया जाए। हमको नालंदा और तक्षशिला की ओर जाना होगा।

इस दौरान उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा अंत नहीं है। ये नया आरम्भ है। ये कन्वोकेशन शताब्दी वर्ष में हो रहा है। ये विश्वविद्यालय श्रेष्ठ हो यह संकल्प लें। हमारे विश्वविद्यालय की गरिमा रही है। 1920 में लेजिस्लेटिव काउंसिल को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय बना था। अनेक मूर्धन्य आचार्यों का यहां रहना हुआ है। यहां के विद्यार्थी अनेक पद्म पुरस्कार विजेता रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा यहीं के छात्र रहे हैं। वहीं, उप मुख्‍यमंत्री ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि आचार्य नरेंद्र देव धोती कुर्ता पहनकर आते थे। उन्होंने कुलपति आवास को छात्रावास बना दिया था। वह अंग्रेजी और अर्थशास्त्र दोनों पढ़ा सकते थे।

मेडल पाने वाले मेधावियों की सूची

  • शिवांश मिश्रा- गोल्ड
  • तेजस्विनी  बाजपेई- गोल्ड
  • रैना  शुक्ला- गोल्ड
  • हर्षिता दुबे- दो रजत
  • विदिशा भुक्ता- ब्रॉन्ज
  • ज्योति सिंह- ब्रॉन्ज
  • पलक मिश्रा- ब्रॉन्ज
  • सोनिया गुप्ता- ब्रॉन्ज
  • आदित्य सिंह- ब्रॉन्ज
  • शिखर श्रीवास्तव- ब्रॉन्ज
  • मारिया खातून- ब्रॉन्ज
  • मो. आमिर- ब्रॉन्ज
  • अभय द्विवेदी- ब्रॉन्ज
  • सनातन संकल्प- ब्रॉन्ज

आज सिर्फ 15 प्रमुख मेधावियों को पदक

विश्वविद्यालय के 194 मेधावियों को स्थापना दिवस के बाद मेडल से नवाजा जाएगा। 15 प्रमुख मेधावियों को आज दीक्षा समारोह में मेडल दिए जा रहे हैं, मगर 194 प्रायोजित मेडल विभाग स्तर पर लविवि देगा। ये कार्यक्रम अगले पूरे साल में आयोजित किए जाते रहेंगे। जिसमें विभागों में मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। बहुत जल्द ही इन सभी 194 मेधावियों की सूची लविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिससे वे अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories