कार्यक्रम में ममता बनर्जी अल्लाह का नाम लेते हुए Video शेयर कर ममता से BJP ने पूछा-‘जय श्री राम’ से दिक्कत क्यों ?

admin
By admin
2 Min Read

[object Promise]

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ‘विक्टोरिया मेमोरियल’ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती थी, इस मौके पर  कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थी…ममता बनर्जी को जब बोलने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे के नारे लगा दिए, जय श्री राम का नारा सुनकर ममता बनर्जी भड़क गई और मंच पर भाषण देने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद अपनी बौखलाहट भाजपा पर निकालते हुए ममता बनर्जी ने कहा था, “सरकार के कार्यक्रम की गरिमा होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। आपको किसी को आमंत्रित करने के बाद उसकी बेइज्‍जती करना शोभा नहीं देता है। विरोध के रूप में मैं कुछ भी नहीं बोलूँगी।”

बंगाल भाजपा ने कहा है जब ममता सरकारी कार्यक्रम में इस्लामिक प्रार्थना कर सकती हैं तो जय श्री राम बोलने में दिक्कत क्यों? “अगर सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार के किसी कार्यक्रम में इस्लामिक प्रार्थना कर सकती हैं, तो उन्हें जय श्री राम बोलने में दिक्कत क्यों होती है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कहती हैं, अल्लाह ताला सबका भला करे, “ला इलाहा इल्लल्लाह” बिस्मिल्लाह। बता दें कि “ला इलाहा इल्लल्लाह” प्रसिद्द इस्लामिक नारा है। ममता को इससे कोई दिक्कत नहीं है, अगर कोई जय श्री राम का नारा लगा दे तो उन्हें दिक्कत हो जाती है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *