पार्थ और अर्पिता के कनेक्शन पर ममता ने दिया बयान, पैसा महिला के घर मिला, यह बड़ी साजिश है

admin
By admin
2 Min Read

Partha Chatterjee and Arpita mukharji connection: पार्थ चटर्जी को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है है यह पूरा मामला एक बड़ी साजिश का हिस्सा है अभी इसकी कई परते खुलना बाकी है। वह अभी इस मामले पर ज्यादा कुछ नही बताएंगी इस मामले में सारा पैसा के महिला के घर से बरामद हुआ है बार बार उसे ही हाई लाइट किया जा रहा है।

वही पार्थ चटर्जी को पार्टी से हटाए जाने के परिदृश्य ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें हमने पार्टी से हटाया क्योंकि तृणमूल सख्त पार्टी है। अभी इस मामले में कई मोड़ आने है कई रहस्य उजागर होने हैं हम इस मामले पर अभी ज्यादा कुछ नही कहेंगे। जानकारी के लिये बता दें आज ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने ट्वीट कर ममता बनर्जी सरकार से अपील की थी कि उन्हें सभी पदों से हटाया जाये और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने खुद को इंगित करते हुऐ यह भी कहा था कि यदि पार्टी को मेरे बयान से समस्या हो तो वह मुझे भी मेरे पद से हटा सकती है मैं पार्टी का सैनिक बनकर काम कर लूंगा।
जानकारी के लिये बता दें ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने हिरासत में लिया है। अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी में छापा मार जिंसमे भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने अर्पिता के दो घरों से 53 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। वही पूंछताछ के दौरान अर्पिता ने दावा किया है कि उन्हें उनके फ्लैट में जाने की अनुमति नही थी उस फ्लैट में केवल पार्थ चटर्जी या कुछ खास लोग जा सकते थे। ईडी जल्द ही इस दावे की स्त्यता का खुलासा करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *