Manipur Violence: महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो शेयर करने से सरकार ने लगाई रोक

0
11

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार लोग राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने से रोक लगा दी है। 

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी करते हुए कहा है- सोशल मीडिया पर महिला को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो शेयर न करें, कानून का पालन करना अनिवार्य है। मामले की जाँच जारी है।  जल्द इस मामले में सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।