मनीष सिसोदिया ने एलजी वीके सक्सेना पर लगाए बड़े आरोप

admin
By admin
1 Min Read

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एलजी वीके सक्सेना पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि उनके सभी आदेश राजनीति से प्रेरित हैं।
मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखे पत्र में कहा कि एलजी चुनी हुई सरकार को बाईपास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जांचें गैरकानूनी और असंवैधानिक हैं।
उन्होंने एलजी को संबोधित करते हुए कहा कि जमीन, पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और सर्विसेज के अलावा अन्य किसी भी मामले में आदेश देने का आपको अधिकार नहीं है। आपके सभी आदेश राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने दावा किया कि अबतक किसी भी जांच में कुछ नहीं निकला। आपसे आग्रह है कि आप संविधान के अनुरूप कार्य करें।
नोट- यह खबर अमर उजाला से ली गई है इसमे जनसंदेश की टीम द्वारा कोई एडिटिंग नही की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *