राष्ट्रीयबीते 24 घंटों में देश में कोरोना के सर्वाधिक 13,586 नए मामले…

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के सर्वाधिक 13,586 नए मामले…

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को स्थिति और भी ज्यादा खराब देखने को मिली क्योंकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,586 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। भारत में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 3,80,532 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है।

पिछले आठ दिनों से लगातार मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हर रोज करीब 10,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 336 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 12,573 हो गई है। लगातार दसवें दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या (204,710) सक्रिय मामलों (163,248) की तुलना में अधिक रही। अब तक इस बीमारी के संपर्क में आए अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य है। यहां मरीजों का आंकड़ा एक लाख की संख्या को पार कर गई है। यहां कुल 1,20,504 मामले हैं, जिनमें से 5,751 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 100 हताहतों के साथ महाराष्ट्र से अकेले 3,752 नए मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु और दिल्ली इस सूची में क्रमश: दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं। तमिलनाडु में 2,141 नए मामलों के साथ यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 52,334 तक पहुंच गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 49,979 मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटे में 2,877 नए मामले सामने आए हैं और कुल 1,969 मौतें हुई हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories