गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्धन हेतु बैठक संपन्न

admin
By admin
2 Min Read

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

[object Promise]

अमेठी, जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्धन हेतु जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों से उनके विकासखंड अंतर्गत 4-4 आश्रय स्थल संचालित किए जाने की समीक्षा किया उन्होंने कहा कि जो आश्रय स्थल निर्माणाधीन है उन्हें शीघ्र पूर्ण कर संचालित किया जाए। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि पशुओं को हरा चारा, भूसा इत्यादि की व्यवस्था भी सभी गो आश्रय स्थल पर सुनिश्चित करे। उन्होंने प्रभारी सीवीओ को निर्देश दिया कि सहभागिता योजना अंतर्गत जितने भी पशुओं की सुपुर्दगी की गई है उनका नियमित रूप से डाक्टरों द्वारा परीक्षण किया जाए साथ ही उनकी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गो आश्रय स्थलों पर स्टॉक रजिस्टर व निरीक्षण रजिस्टर रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी अधिकारी द्वारा निरीक्षण करने पर उसमें अंकित किया जा सके। चौकीदारों के भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि चौकीदारों का भुगतान की कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जाए, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय समिति की नियमित बैठक कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *