गार्गी कॉलेज से MHRD ने मांगा जवाब, मंत्री ने कहा-बाहरी लोगों ने की छात्राओं से छेड़छाड़

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला सोमवार को संसद में उठाया गया। संसद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस मसले पर सरकार की स्थिति स्पष्ट की। केंद्र सरकार ने कॉलेज से छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर जवाब भी तलब किया है। दिल्ली पुलिस ने भी इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को संसद में विपक्ष की ओर से यह मुद्दा उठाया गया।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि गार्गी कॉलेज में हुई घटना की जांच की जा रही है। इस घटना को बाहरी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। उनके मंत्रालय की ओर से कॉलेज प्रशासन को इस पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। हमने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निशंक ने कहा कि गार्गी कॉलेज में घुसकर छात्राओं से अभद्रता करने वाले लोग छात्र नहीं हैं। कॉलेज में घुसे ये लोग बाहरी थे। महिला आयोग की टीम ने वारदात के बाद कॉलेज का दौरा किया।

उधर कॉलेज की छात्राएं कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। छात्राओं का कहना है कि प्रशासन अभी तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। गार्गी कॉलेज की छात्रा सिमी ने कहा कि हमें अपनी सुरक्षा पर कॉलेज प्रशासन से जवाब चाहिए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को विरोध प्रदर्शन के बीच गार्गी कॉलेज में छात्राओं व कॉलेज प्रशासन से मुलाकात की।

गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में सोमवार दोपहर को कॉलेज प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को एक लिखित शिकायत भेजी। इस शिकायत के आधार पर हौजखास पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 452/354/509/34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गार्गी कॉलेज में आयोजित फेस्ट में जुबिन नौटियाल का शो आयोजित किया गया था। इसी शो के दौरान छात्राओं से अभद्रता की गई।

अभद्रता करने वाले हुड़दंगी कॉलेज की दीवार फांदकर जबरदस्ती कॉलेज परिसर के अंदर दाखिल हुए और छात्राओं से छेड़छाड़ की। कई आरोपियों ने तो कॉलेज के बाहर मेट्रो स्टेशन तक गार्गी कॉलेज की छात्राओं का पीछा किया। अनजान लोगों के कॉलेज में घुस आने पर केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा हमने एक विशेष योजना शुरू की है। इसके तहत अब कॉलेज के पुरातन छात्र नए छात्रों का परिचय कराएंगे। वरिष्ठ छात्र अध्यापकों के साथ मिलकर नए छात्रों के लिए कॉलेज में अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Topics

चिकित्सा उपकरण आयात नीति: क्या है खतरा, क्या है समाधान?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकृत और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संघ, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

डीएमके का 200 सीटों का लक्ष्य: क्या होगा सच?

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और डीएमके अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पार्टी पदाधिकारियों को आगामी चुनावों में 200 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह बयान तमिलनाडु की राजनीति में एक […]

BTS की तरह पाएँ चमकदार त्वचा: आसान टिप्स और ट्रिक्स

पुरुषों के लिए के-पॉप स्टार जैसी चमकदार त्वचा पाने का तरीका क्या है? क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा BTS सदस्यों जितनी मुलायम और चमकदार हो? यह संभव है! कोरियाई त्वचा देखभाल (K-beauty) के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपनी त्वचा की गुणवत्ता में नाटकीय रूप से सुधार कर सकते हैं। यह सिर्फ […]

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img