राष्ट्रीयमंत्री ने दिया स्पष्टीकरण नए राशन कार्ड की फर्जी खबर के बाद

मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण नए राशन कार्ड की फर्जी खबर के बाद

[object Promise]

नई दिल्ली। पुराने राशन कार्ड पूरे देश में मान्य रहेंगे, ऐसा कहते हुए उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को अफवाह फैलाने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि अगर जरूरत हुई तो वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच का आग्रह करेंगे।

पासवान ने कहा कि एक फर्जी पत्र सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत एक नया कार्ड जारी किया जाएगा और निजी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब मे पासवान ने कहा कि बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं।

इस संबंध में एक फर्जी पत्र भी है। दलाल व अन्य लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि निजी कंपनियों जैसे टाटा व महिंद्रा को कार्ड बनाने के लिए लगाया गया है। यह पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा कार्ड देशभर में राशन लेने के लिए स्वीकार किया जाएगा।

पासवान ने कहा कि उन्होंने विभाग से अफवाह को देखने व कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा विभाग जरूरत पडऩे पर मामले को सीबीआई के पास भेज सकता है। सरकार ने इस साल एक जून से देशभर में महत्वाकांक्षी वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना को लागू करने का फैसला किया है।

पासवान ने कहा कि उन्होंने राज्यों से इस मुद्दे को तरजीह देने का आग्रह किया है, ताकि योजना को निर्दिष्ट तिथि से पहले लागू किया जा सके। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उसी राशन कार्ड का उपयोग करके देश के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न मिलेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories