ओप्पो की अनैतिक व्यापार नीति के खिलाफ मोबाइल विक्रेता संघ ऐमरा (ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन) ने देशव्यापी भूख हड़ताल किया

admin
By admin
4 Min Read

28th April 2022 :   27 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष में ऐमरा (ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन) ने ओप्पो मोबाइल्स के दफ्तरों और कारखानों के आगे एक दिवसीय भूख हड़ताल का शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। ऐमरा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ओप्पो ने वादाखिलाफी करते हुए अपने नए के सीरीज फोन को सिर्फ ऑनलाइन पर एक्सक्लूसिव लॉन्च किया है, जो उनकी एकतरफा अनैतिक व्यापार नीति को दर्शाती है तथा ये मेनलाइन दुकानदारों और उनके ग्राहकों के साथ सरासर धोखा और विश्वासघात है। हम सारे मोबाइल दुकानदारों को अगर ओप्पो ने समान व्यापारिक नीति तथा दोनों प्लेटफार्म पर एक दाम, एक ऑफर, एक स्कीम, एक प्रोडक्ट नहीं देती है तो हम मोबाइल दुकानदार ओप्पो का संपूर्ण बॉयकॉट करते हुए पहले उनके बोर्ड्स और काउंटर को अपने अपने दुकानों से हटाएंगे, और उसके बाद उनके प्रमोटर और स्टॉक्स को अपने दुकानों में जगह नहीं देंगे साथ ही साथ सरकार से यह अपील करेंगे की ओप्पो का ट्रेड लाइसेंस को निरस्त किया जाए। उसके बाद भारत छोड़ो और चीन वापस जाओ की रणनीति पर विचार विमर्श कर अमल में लाएंगे।

देशभर में मोबाइल व्यापारियों का उत्साह और आत्मविश्वास अपने चरम पर था, लगभग सारे स्थानों पर ओप्पो के कर्मचारियों और वितरकों का मौन समर्थन भी इन मोबाइल विक्रेताओं के साथ था, तो कहीं कहीं उनके कर्मचारियों और वितरकों द्वारा दुर्व्यवहार की घटना भी सामने रही है। जयपुर, राजस्थान के ओप्पो के कर्मचारी गौरव श्रीवास्तव ने राजस्थान ऐमरा अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी के अभद्रता और दुर्व्यवहार किया साथ ही साथ पुलिस को बुलाकर धरना स्थल पर मौजूद इनके टेंट और दरी को भी खुलवा दिया, जिसके कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। उसके जवाब में राजस्थान ऐमरा ने अगले 90 दिनों के लिए ओप्पो का बॉयकॉट कर दिया है, दुकानदार अपने अपने स्टॉक वापिस कर रहे हैं।अलग अलग राज्यों के धरना स्थल पर मौजूद ऐमरा के बैनर तले मोबाइल व्यापारियों ने एक ही संदेश साफ साफ शब्दों में दिया की ये चाइनीज ब्रांड्स भारत के रिटेल मोबाइल व्यापार और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करके अमेरिकी ऑनलाइन कंपनियों के साथ मिलकर इस पूरे व्यापार पर एकतरफा राज करना चाहती है, जिसके बाद ग्राहकों को अपने मनमाने दामों और नियमों से लूटना चाहती है और हम मोबाइल व्यापारीगण उनकी इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे।

ऐमरा ने सरकार को लगातार इनके इरादों के बारे में पत्रों और ट्वीट्स के माध्यम से आगाह करते आई है तथा आज के इस भूख हड़ताल के बाद 1.5 लाख मोबाइल व्यापारियों के समर्थन और विश्वास के बाद अपनी इस नैतिक लड़ाई को और भी तेज और धारदार बनाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद ने कहा कि यह तो सिर्फ एक शुरुआत है, अभी आगे हर कंपनी को भारतीय रिटेलरों को ध्यान में रखकर ही अपनी व्यापारिक नीति बनानी होगी। और सरकार से आग्रह किया की सरकार एक मजबूत और समान व्यापारिक नीति बनाए जिस से की रिटेल व्यापार में हो रही गड़बड़ी और धांधली को रोका जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *