इस जगह पर मिले 60 लाख से ज्यादा कंकाल

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी चीज़ें मौजूद है जिनको देखने से आप हैरत में पड़ जाएंगे। अनोखी चीज़ों के साथ ही दुनिया में कई अजीबोगरीब जगह भी मौजूद हैं। जिनका अपने आप में एक बड़ा इतिहास रहा है। हमेशा पुरातत्व विभाग इन चीज़ों की तलाश करके सामने आता है। आज हम ऐसी ही एक जगह के बारे में बात करेंगे जिसको जानकर आप हैरत में पड़ जाएगी। बहुत ही हैरान करने वाली एक जगह फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी मौजूद है। अभी पुरातत्व विभाग के रिसर्चर इस जगह की तलाश कर रहें हैं। इस प्लेस को कब्रों की तहखाना के नाम से जाना जाता है।

इस जगह को कब्रों की तहखाना के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि 60 लाख से ज्यादा इंसानों की खोपड़ी और हड्डियां यहां मौजूद हैं। इस जगह को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। कहा जाता है कि पेरिस में एक तहखाना है जिसे लोग फ्रेंच कैटाकॉम्ब्स के नाम से पहचाना जाता हैं।  यह जमीन से 20 मीटर नीचे एक बेसमेंट में 60 लाख मृतकों की हड्डियां और खोपड़ीया रखी गई है।

जानकारी के अनुसार इन्हें बड़े करीने से सजाया गया है। बेसमेंट के अंदर हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार भी बनाई गई है। वर्ष 1785 में कब्रिस्तान न होने के कारण कई शवों को एक साथ एक गड्ढे में दबा दिया गया, यह कालकोठरी बहुत डरावनी भी बताई जाती है। इस कालकोठरी में मौजूद हड्डियों और खोपड़ियों की दीवार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

इस बेसमेंट को पहली बार 11 साल पहले, साल 2008 में आम जनता के लिए खोला गया था। तब से अब तक के लिए इस बेसमेंट में हड्डियों और खोपड़ियों की इस अद्भुत दीवार को 4 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। 

इस प्लेस को कई हॉलीवुड फिल्मों और फैशन शो के लिए यूज़ किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकट्ठा करने में करीब 10 साल लग गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *