सास बहू का घूँघट उठाते ही हो गई बेहोश, जानिए पूरा माजरा

admin
By admin
2 Min Read

सासाराम: हाल ही में जो मामला सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। इस मामले को बिहार के सासाराम जिले का बताया जा रहा है। इस मामले के बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी दरअसल, यहां एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें एक तरफ लड़का तो है लेकिन दूसरी तरफ ना तो लड़की है और ना ही लड़का। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत शादी के बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने बहू का घूंघट उठाया और बहू को देखते ही माँ बेहोश हो गई। वहीं जब उसे होश आया तो उसने इस शादी को मंजूर नहीं किया और दोनों को घर से निकाल दिया।

बताया जा रहा है यह मामला जिले करगहर का है। यहाँ गोलू नाम का शख्स नाच पार्टी में काम करता था और काम करने के दौरान ही उसे पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्रेम हो गया। कुछ दिनों तक दोनों के बीच प्रेम-मोहब्बत रही और फिर दोनों ने शादी के बारे में सोचा। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और शादी के बाद गोलू अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहर के ही एक किराए के मकान में रह रहा था।

मिली जानकारी के तहत जैसे ही इस बारे में परिवार वालों को जानकारी मिली तो उन्होंने दबाव बनाकर बेटे को किन्नर बहू से अलग करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद घरवाले उसे समझा बुझाकर अपने घर ले आए। जैसे ही नंदनी को इसकी जानकारी मिली तो वह गोलू को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गई। वहीं इस दौरान किन्नर बहू घूंघट में पहुंची और उसका घूंघट हटाकर देखते ही सास बेहोश हो गई। अब इस मामले की चर्चा पूरे गाँव में हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *