Mumbai Cruise Drugs Case : हाई प्रोफाइल केस में पकड़े जाने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई.

admin
By admin
2 Min Read

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मंगलवार को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में 4 अन्य लोगों को और गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद इस हाई प्रोफाइल केस में पकड़े जाने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई. गिरफ्तार किए गए इन्हीं लोगों में किंग खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 4 अन्य लोग गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों की संख्या अब 16 तक पहुंची

बीते शनिवार को एनसीबी (NCB) ने सीआईएसएफ से मिली एक गुप्त के सूचना के आधार पर मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर छापेमारी की थी. वो लग्जरी क्रूज शिप (Cruise Ship) तीन दिन की यात्रा पर निकला था. उस शिप पर कुल 1800 मेहमानों के रहने की व्यवस्था थी. जिनमें बॉलीवुड, फैशन और बिजनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए थे.

उस क्रूज पर बीच समंदर एक मिड सी रेव पार्टी हो रही थी. जिस पर छापेमारी कर एनसीबी की टीम ने कई लोगों को हिरासत में लिया था. बाद में उन लोगों से लंबी पूछताछ के बाद आर्यन खान समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में रविवार और सोमवार को भी एनसीबी ने गिरफ्तारियां की.

इसी ऑपरेशन के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. ये चारों लोग उस मिड सी रेव पार्टी के ऑर्गनाइज़र हैं. चारों आरोपी दिल्ली के ही हैं. जिनकी कंपनी का नाम Namascray है. आरोप है कि इसी कंपनी ने क्रूज पर वो रेव पार्टी आयोजित की थी.

एनसीबी मुंबई के प्रमुख समीर वानखेड़े ने बताया कि मंगलवार को हमने 4 आयोजकों को गिरफ़्तार किया है. इस मामले में कुल 16 लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है. हमारी जांच जारी है. NCB की आलोचना पर उन्होंने कहा कि हमे जो कहना था, वो कोर्ट में कह दिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *